Author: Hindnews Uttarakhand

यमुनोत्री पैदल मार्ग का हिस्सा धंसा, बोल्डर गिरने से कांवड़ यात्री घायल; टिहरी और देहरादून में भी बारिश से बढ़ी मुश्किलें देहरादून। उत्तराखंड में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कई जिलों में भूस्खलन, सड़क धंसने और जलभराव की घटनाओं के कारण यातायात बाधित हो गया है। प्रशासन और संबंधित विभाग प्रभावित मार्गों को खोलने तथा राहत कार्यों में जुटे हुए हैं। यमुनोत्री पैदल मार्ग धंसा, हाईवे पर गिरे बोल्डर उत्तरकाशी जिले में लगातार बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे और जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर हालात गंभीर हो गए हैं। राम मंदिर…

Read More

भारी बारिश के बाद एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त, यातायात रोका गया; डीएम ने तीन घंटे में मरम्मत के दिए निर्देश देहरादून। राजधानी देहरादून के नंदा की चौकी क्षेत्र में करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुल की एप्रोच रोड महज 16 दिन के भीतर क्षतिग्रस्त हो गई है। भारी बारिश के कारण एप्रोच रोड के नीचे की मिट्टी बह जाने से सड़क का एक हिस्सा धंस गया, जिसके बाद एहतियातन पुलिस ने पुल पर वाहनों की आवाजाही रोक दी। घटना के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गौरतलब है कि पिछले वर्ष…

Read More

पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश, जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ आरोपी; अवैध तमंचे और कारतूस बरामद रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर के चर्चित गैंगरेप मामले में पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार देर रात हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर फरार होने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके दो साथियों को मौके से दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। मामले…

Read More

पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज, सीसीटीवी फुटेज और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी पुलिस रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर स्थित सिडकुल क्षेत्र में कार्यरत एक युवती ने तीन युवकों पर अपहरण कर कथित सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता…

Read More

रामनगर के कुनखेत गांव में घास काटने के दौरान बाघ ने किया हमला, घायल महिला को हायर सेंटर रेफर; वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी रामनगर। रामनगर क्षेत्र के कुनखेत गांव में एक महिला की अदम्य बहादुरी ने उसकी सास की जान बचा ली। घास काटने के दौरान अचानक बाघ ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। इस दौरान बहू ने बिना अपनी जान की परवाह किए हाथ में मौजूद हंसिया से बाघ का सामना किया। बहू के साहसिक प्रतिरोध के आगे बाघ को पीछे हटना पड़ा और वह जंगल की ओर भाग गया। जानकारी के अनुसार, कुनखेत गांव के समीप…

Read More

भारी कांवड़, तेज आवाज वाले डीजे और अस्त्र-शस्त्र से बचने की सलाह, प्रशासन के निर्देशों का पालन करने का किया आग्रह हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और विभिन्न अखाड़ों के संत-महात्माओं ने शिवभक्तों से श्रद्धा, अनुशासन और शांति के साथ यात्रा संपन्न करने की अपील की है। संतों ने कहा कि कांवड़ यात्रा भगवान शिव और मां गंगा की आराधना का पावन पर्व है, जिसकी धार्मिक गरिमा और पवित्रता बनाए रखना प्रत्येक श्रद्धालु का नैतिक दायित्व है। संतों ने श्रद्धालुओं से आवश्यकता के अनुसार ही गंगाजल लेने और अत्यधिक भारी कांवड़ या बड़े जलपात्रों का उपयोग…

Read More

शिक्षा, आबकारी, आईटी, परिवहन और पंचायती राज समेत कई अहम विभागों में बदलाव; केंद्र से लौटीं ज्योति यादव को मिली शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने लंबे समय से प्रतीक्षित भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 10 आईएएस अधिकारियों और एक आईएफएस अधिकारी के विभागों एवं दायित्वों में फेरबदल किया गया है। प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जा रहे इस बदलाव में शिक्षा, आबकारी, सूचना प्रौद्योगिकी, परिवहन, पंचायती राज और वित्त जैसे प्रमुख विभागों की जिम्मेदारियां नए अधिकारियों को सौंपी गई हैं। आदेश के…

Read More

देहरादून निवासी की कंपनी के खाते से हुई थी ₹24.95 लाख की ठगी, बैंक खाते, एटीएम और सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाले आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ की साइबर क्राइम पुलिस ने 24.95 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के एक मुख्य सदस्य को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जियाउर गाजी (40 वर्ष) निवासी दक्षिण बंकारा, हिंगलगंज, उत्तर 24 परगना (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है। आरोपी को भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट से गिरफ्तार…

Read More

मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में लेखकों एवं साहित्यकारों से किया संवाद उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन, देहरादून में प्रदेशभर से आए वरिष्ठ लेखकों एवं साहित्यकारों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर साहित्यकारों ने मुख्यमंत्री को अपनी-अपनी स्वरचित पुस्तकें भेंट कीं। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक लेखक से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके साहित्यिक योगदान और वर्तमान लेखन पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्यकार समाज का दर्पण होने के…

Read More

*मुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी* *परमवीर चक्र से सम्मानित वीरों के लिए अनुग्रह राशि डेढ़ करोड़ से बढ़ाकर 2 करोड़ की जाएगी – मुख्यमंत्री* *कारगिल के अमर शहीदों का त्याग, शौर्य और राष्ट्रभक्ति सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे : मुख्यमंत्री* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गांधी पार्क, देहरादून स्थित शहीद स्मारक पर कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के अवसर पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने कारगिल शहीदों के परिजनों को सम्मानित करते…

Read More