Author: Hindnews Uttarakhand

हल्द्वानी। नैनीताल जनपद के हल्द्वानी में एक युवती की शिकायत पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, पहचान छिपाने, धमकी देने और डिजिटल साक्ष्य मिटाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ऊधम सिंह नगर जनपद की निवासी है और वर्तमान में हल्द्वानी में किराये पर रहकर निजी संस्थान में कार्यरत है। इसी दौरान उसकी मुलाकात मेरठ निवासी शहबाज नामक युवक से हुई। साथ काम करने के दौरान दोनों के बीच परिचय बढ़ा, जो बाद…

Read More

हरिद्वार। कांवड़ मेले के दौरान अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरिद्वार के राजीव नगर स्थित एक डेयरी संचालक के घर से भारी मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब के साथ बीयर का जखीरा बरामद किया है। विभाग ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अवैध कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। आबकारी विभाग को लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर गुरुवार को आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम ने राजीव नगर स्थित शंकर डेयरी…

Read More

हरिद्वार। सनातन आस्था के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में शामिल कांवड़ यात्रा-2026 का शुभारंभ होते ही धर्मनगरी हरिद्वार पूरी तरह शिवमय हो गई है। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे लाखों कांवड़िये हर की पैड़ी से पवित्र गंगाजल भरकर भगवान शिव का जयघोष करते हुए अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। पूरे शहर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिल रहा है। हरिद्वार के प्रमुख घाटों, विशेषकर हर की पैड़ी पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भगवा वस्त्रों में सजे कांवड़िये ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष के साथ…

Read More

भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले – जन्म नहीं, श्रेष्ठ कर्म बनाते हैं व्यक्ति को महान डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री भगवानपुर में बाढ़ सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क विकास सहित करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का उल्लेख संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर चुड़ियाला, भगवानपुर में आयोजित कलश बंधन महारैली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के मंदिर में पूजा-अर्चना कर…

Read More

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छ हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सोलर लाईटों की स्थापना, पेयजल, विद्युत आपूर्ति के साथ ही शहरी स्थानीय निकायों एवं जिला पंचायतों के विकास कार्याे तथा जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ₹ 676 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोडा के विधानसभा क्षेत्र अल्मोडा के नगर निगम क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु 200 सोलर लाईटें उपलब्ध कराये जाने हेतु ₹ 35 लाख…

Read More

*SIR के दूसरे चरण में जारी नोटिसों की सुनावाई शुरु* *मतदाताओं के नजदीकी बूथ स्तर पर नोटिस सुनवाई की व्यवस्था* देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के कम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दूसरे चरण की शुरुआत हो गई है। इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने गुरुवार को मीडिया सेंटर में प्रेस कांफ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एसआईआर के प्रथम चरण पूर्ण होने के बाद प्रदेश में 71,33,785 मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची…

Read More

सितारगंज (ऊधम सिंह नगर)। ऊधम सिंह नगर के सितारगंज तहसील में 14 हजार रुपये की कथित रिश्वत के मामले में विजिलेंस की ट्रैप कार्रवाई के बाद विवाद गहरा गया है। दो कर्मचारियों की गिरफ्तारी के विरोध में राजस्व कर्मचारी संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। विरोध प्रदर्शन के चलते पूरी रात तहसील परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा, जबकि प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार के ऐलान से राजस्व सेवाओं के प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। बुधवार को सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए संग्रह अमीन मदन लाल शर्मा और वरिष्ठ सहायक भूपेंद्र सिंह राणा को कथित…

Read More

चमोली। उत्तराखंड के सीमांत जनपद चमोली में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते हालात चिंताजनक बने हुए हैं। ज्योतिर्मठ विकासखंड के किमाना गांव में गुरुवार को पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिरने से कई आवासीय भवन खतरे की जद में आ गए। भूस्खलन के बाद गांव में दहशत का माहौल है और प्रभावित परिवारों को एहतियातन सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। ग्रामीणों के अनुसार लगातार बारिश से पहाड़ी की मिट्टी पूरी तरह कमजोर हो चुकी है, जिससे बार-बार भूस्खलन हो रहा है। मलबा कई मकानों तक पहुंच गया है और गांव के मंदिर की भोग…

Read More

*मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश* *पेयजल एवं जल जीवन मिशन से जुड़ी शिकायतों पर जताई नाराजगी, एक सप्ताह में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश* *जन शिकायतों के समाधान में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, शून्य प्रतिशत कार्यवाही वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक जन शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रदेशवासियों…

Read More

लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार युवाओं के भविष्य की सुरक्षा और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की दिशा में ऐतिहासिक कदम: सीएम धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा में पब्लिक एग्ज़ामिनेशन्स (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 पारित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह देश के करोड़ों मेहनती एवं प्रतिभाशाली युवाओं के भविष्य की सुरक्षा तथा परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह कानून परीक्षा माफियाओं, पेपर लीक…

Read More