सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान : मुख्यमंत्री इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से ही साकार होगा सतत विकास का लक्ष्य विश्व बाघ दिवस पर बाघ आधारित चित्र एवं पोस्टकार्ड का किया विमोचन वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को किया सम्मानित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध का प्रभावी क्रियान्वयन केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है। इसके लिए जनभागीदारी, जन-जागरूकता तथा प्रत्येक नागरिक के सक्रिय सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देकर उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक…
Author: Hindnews Uttarakhand
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को अदालत का नोटिस, 3 सितंबर को न्यायालय में पेश होने के निर्देश देहरादून। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को देहरादून स्थित विशेष न्यायाधीश (सतर्कता अधिष्ठान), गढ़वाल परिक्षेत्र एवं पंचम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने नोटिस जारी किया है। न्यायालय ने उन्हें 3 सितंबर 2026 को अदालत में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश वाद संख्या 280/2025 (पंकज सिंह क्षेत्री बनाम गणेश जोशी) में पारित किया गया है। न्यायालय के अभिलेखों के अनुसार, 25 जुलाई 2026 को मामले की सुनवाई हुई, जिसमें वादी पक्ष की ओर से अधिवक्ता उपस्थित…
रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर के छोई क्षेत्र में देर रात हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर गिरने से एक महिला और उसका बेटा करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, मोतीपुर छोई क्षेत्र में देर रात अचानक हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर जमीन पर गिर गया। इसी दौरान वहां मौजूद 40 वर्षीय महिला और उसका 18 वर्षीय बेटा करंट की चपेट में आ गए। हादसे के…
देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत चुनाव आयोग ने बड़े स्तर पर कार्रवाई करते हुए करीब 19.04 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए हैं। आयोग ने संबंधित मतदाताओं को निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अपनी नागरिकता एवं मतदाता सूची में दर्ज विवरण का सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची में दर्ज रिकॉर्ड की जांच में कई मामलों में आवश्यक जानकारी अधूरी या विसंगतिपूर्ण पाई गई। ऐसे सभी मतदाताओं को अपना पक्ष रखने और संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने का…
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने हालात बेहद गंभीर कर दिए हैं। अलकनंदा और मंदाकिनी नदियां उफान पर हैं, जबकि कई स्थानों पर भूस्खलन और जलभराव के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने जिले में हाई अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। रुद्रप्रयाग नगर में अलकनंदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से वाल्मीकि बस्ती और जिला चिकित्सालय को जोड़ने वाला पैदल पुल पूरी तरह जलमग्न हो गया। नदी किनारे बसे कई परिवारों ने एहतियात के तौर पर सुरक्षित स्थानों की…
धामी सरकार की त्वरित कार्रवाईः नंदा की चौकी में मात्र 12 घंटे के भीतर बहाल हुआ आवागमन भारी वर्षा के कारण सुबह क्षतिग्रस्त हुई पुल की एप्रोच रोड को रिकॉर्ड समय में किया गया दुरुस्त, मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्काल शुरू हुई कार्रवाई भारी वर्षा के चलते मंगलवार प्रातः लगभग 6ः30 बजे नंदा की चौकी स्थित पुल की एप्रोच रोड का एक छोटा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल अधिकारियों को मौके पर राहत एवं मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर शुरू करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के स्पष्ट…
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन उत्तराखंड में रेल सेवाओं के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों को बड़ी सफलता मिल रही है। उत्तराखंड सरकार द्वारा देहरादून को देश के अन्य प्रमुख शहरों से रेल सेवाओं के विस्तार तथा जनसुविधा से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजे अपने पत्र में अवगत कराया है कि उत्तराखंड सरकार द्वारा पूर्व…
28 एवं 29 जुलाई को उत्तराखण्ड के कई जनपदों में ऑरेंज अलर्ट नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील आईएमडी ने कई जनपदों के लिए फ्लैश फ्लड का भी अलर्ट जारी किया है भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी नवीनतम मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखण्ड में 28 एवं 29 जुलाई को कई जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना के मद्देनज़र ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसे देखते हुए उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिला प्रशासनों को पूरी सतर्कता के साथ आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष…
स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति-के तहत 06 लाभार्थियों को सब्सिडी चेक किए प्रदान 05 अन्य लाभार्थियों की सब्सिडी एवं स्वीकृति प्रक्रिया पूर्ण मुख्यमंत्री ने 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को किया फ्लैग ऑफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति-2024 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में 06 प्राथमिक लाभार्थी वाहन स्वामियों को पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि के सब्सिडी चेक प्रदान किए। 05 अन्य लाभार्थियों की सब्सिडी एवं स्वीकृति प्रक्रिया भी परिवहन विभाग द्वारा…
सफलता का आधार केवल अंक नहीं, चरित्र और संस्कार भी जरूरी : डीजी सूचना बंशीधर तिवारी डीजी सूचना एवं मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे केवल शैक्षणिक उपलब्धियों तक सीमित न रहें, बल्कि ज्ञान, चरित्र, नैतिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व को अपने जीवन का आधार बनाकर समग्र सफलता की ओर अग्रसर हों। वह एसबीएस यूनिवर्सिटी और द टाइम्स ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में देहरादून के नगर निगम टाउन हॉल ऑडिटोरियम में आयोजित ‘टाइम्स अचीवर्स 2026’ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सफलता…