Author: Hindnews Uttarakhand

श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी जिले के कीर्तिनगर ब्लॉक में मलेथा के पास स्थित सिरोला गांव में बकरी का मांस खाने के बाद 20 से अधिक लोगों के अचानक बीमार पड़ने से हड़कंप मच गया। बीमार लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। तबीयत बिगड़ने पर सभी को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से कई मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि गांव में एक बकरी की मौत हो गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने कथित तौर पर उसके मांस को पकाकर खाया। कुछ समय बाद लोगों को उल्टी-दस्त, पेट दर्द और…

Read More

हल्द्वानी। मुखानी थाना पुलिस, एसओजी और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने संदिग्ध वित्तीय लेनदेन से जुड़े एक नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी कथित तौर पर बैंक खातों का इस्तेमाल कर रकम को इधर-उधर करने और डिजिटल माध्यम से लेनदेन करने में शामिल थे। पुलिस के मुताबिक 5 सितंबर को मिली सूचना के आधार पर लक्ष्मण विहार कॉलोनी स्थित एक मकान पर छापा मारा गया। कार्रवाई के दौरान इंदौर निवासी राहुल यादव समेत पांच आरोपियों को हिरासत में लिया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी कथित तौर पर बैंक…

Read More

टिहरी गढ़वाल। भिलंगना विकासखंड के भिगुन गांव में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से हालात गंभीर हो गए हैं। बारिश के चलते जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है और पहाड़ी से मलबा व भारी बोल्डर गिरने का खतरा बना हुआ है। गांव को जोड़ने वाला मोटर मार्ग पूरी तरह बंद होने से ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। भूस्खलन के चलते गांव के कई मकान भी खतरे की जद में आ गए हैं। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्रीय पटवारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुरक्षात्मक कार्रवाई नहीं…

Read More

*महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश* देहरादून, महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, डॉ. सुनीता टम्टा की अध्यक्षता में आज स्वास्थ्य महानिदेशालय में कार्यरत समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में महानिदेशालय के विभिन्न अनुभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा कार्यप्रणाली में आवश्यक सुधार, पारदर्शिता एवं समयबद्ध कार्य-निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। महानिदेशक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय में प्राप्त किसी भी पत्रावली अथवा प्रकरण को अनावश्यक रूप…

Read More

सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्ति : मुख्यमंत्री ‘देवभूमि उत्तराखण्ड आपका अपना घर है’, पूर्वोत्तर के युवाओं का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में My Home India द्वारा आयोजित “NeST Fest-2026” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने पूर्वोत्तर राज्यों से आए छात्र-छात्राओं एवं युवाओं का देवभूमि उत्तराखण्ड की ओर से स्वागत किया और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए My Home India की टीम को बधाई दी। मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर…

Read More

बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई प्रदेश में अब तक 20 बिना मान्यता संचालित मदरसों का संचालन कराया गया बंद मान्यता एवं निर्धारित शैक्षणिक मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदेश में निर्धारित मान्यता एवं शैक्षणिक मानकों का अनुपालन नहीं करने वाले मदरसों के विरुद्ध राज्य सरकार की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता संचालित मदरसों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। अल्पसंख्यक मामलों के सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते ने बताया कि देहरादून में तीन मदरसों के संबंध में कार्रवाई की गई।…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड में करीब नौ साल से लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं होने को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाली सरकार की मंशा लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर स्पष्ट नहीं है। राजेंद्र शाह ने कहा कि भाजपा ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में सरकार बनने के 100 दिन के भीतर लोकायुक्त की नियुक्ति का वादा किया था, लेकिन करीब नौ साल बाद भी यह वादा पूरा नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपने मंत्रियों और करीबी अधिकारियों से…

Read More

हल्द्वानी। सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई दोस्ती के बाद एक 17 वर्षीय किशोरी ने मेरठ निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। किशोरी की तहरीर के आधार पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। किशोरी के मुताबिक, वर्ष 2024 में सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी मुलाकात मेरठ निवासी युवक से हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों में दोस्ती हो गई। आरोप है कि इसके बाद युवक कई बार नैनीताल और हल्द्वानी आया और किशोरी को अलग-अलग स्थानों…

Read More

पिथौरागढ़/टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। पिथौरागढ़ और बागेश्वर में बारिश व भूस्खलन के चलते कई सड़कें बंद हो गई हैं, जबकि टिहरी में निर्माणाधीन जाख-डोबरा रिंग रोड का पुश्ता क्षतिग्रस्त होने से निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। पिथौरागढ़ में 18 सड़कें बंद सीमांत पिथौरागढ़ जिले में लगातार बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन और मलबा आने से 18 मोटर मार्ग बंद हो गए हैं। इससे कई ग्रामीण क्षेत्रों…

Read More

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पुलिस लाइन, देहरादून में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना…

Read More