PCS-2026 में डिप्टी कलेक्टर और पुलिस उपाधीक्षक समेत विभिन्न पदों पर भर्ती, 29 सितंबर तक आवेदन देहरादून, 10 सितंबर। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह-ग की सात भर्तियों का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। इसके साथ ही वैयक्तिक सहायक, आशुलिपिक, आशुलिपिक ग्रेड-2, स्टेनोग्राफर समेत विभिन्न पदों पर 101 रिक्तियों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया गया है। वहीं, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2026 के लिए भी विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर…
Author: Hindnews Uttarakhand
विकास की नई तस्वीर गढ़ रहा राज्य संपत्ति विभाग, पहाड़ से राजधानी तक आधुनिक सुविधाओं पर जोर रतूड़ा में ₹48.84 करोड़ से बनेगा भव्य राज्य अतिथि गृह, रेसकोर्स में ₹28.07 करोड़ से 48 नए आवास; आधुनिकता के साथ पर्यावरण संरक्षण पर फोकस मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप राज्य की सरकारी परिसंपत्तियों को आधुनिक, उपयोगी और पर्यावरण के अनुकूल स्वरूप देने की दिशा में राज्य संपत्ति विभाग ने अपनी कार्ययोजनाओं को गति दी है। सचिव राज्य संपत्ति एवं आवास डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई दो महत्वपूर्ण बैठकों में जहां रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में प्रस्तावित भव्य…
वांण गांव में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ और कानून-व्यवस्था को लेकर उठे सवाल; समिति अध्यक्ष ने प्रशासन से जांच और यात्रा मार्ग पर सुविधाएं बढ़ाने की मांग की थराली। सिद्धपीठ कुरूड़ से नंदा देवी की तीन डोलियां कैलाश यात्रा के लिए रवाना होने के चार दिन बाद भी बड़ी जात यात्रा को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। यात्रा के अंतिम पड़ाव वांण गांव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से संभावित अव्यवस्था और कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर ग्राम प्रधान की शिकायत के बाद चमोली जिला प्रशासन ने बड़ी जात आयोजन समिति को चेतावनी पत्र जारी…
देहरादून। राजधानी में पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र के बड़ोवाला स्थित ग्रास फार्म, शिमला बाईपास रोड के पास बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार युवक पर फायरिंग कर दी। गोली युवक के पेट को छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। बताया गया कि घायल युवक उज्जीवन बैंक में कार्यरत है और घटना के समय अपनी कजिन के साथ स्कूटी से जा रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उसे निशाना बनाकर गोली चला दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना…
सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री तथा आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं प्रदेश में ग्लेशियर झीलों से संभावित जोखिमों को कम करने तथा आपदा प्रबंधन की तैयारियों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से चमोली जनपद स्थित सरस्वती ताल तथा उत्तरकाशी जनपद स्थित केदारताल के सर्वेक्षण के लिए विशेषज्ञ दल मंगलवार को रवाना हो गया है। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) से दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा माननीय आपदा प्रबंधन…
उत्तरकाशी से तिलवाड़ा तक मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की दिशा में बढ़ी उम्मीदें केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री धामी के अनुरोध पर प्रस्ताव पर विचार करने का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर उत्तरकाशी–कमद- अयारखाल–बूढ़ाकेदार– चमियाला–घनसाला–तिलवाड़ा मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किए जाने के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने कार्रवाई आगे बढ़ाई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अवगत कराया है कि प्रस्ताव को संबंधित को आवश्यक कार्यवाही एवं विचारार्थ प्रेषित कर दिया गया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया…
मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है : मुख्यमंत्री बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और सकारात्मक मार्गदर्शन देना भी जरूरी : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में कुसुम कांता फाउंडेशन एवं मंथन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह एवं छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को सम्मानित किया तथा मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की।…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने दोनों बच्चों को इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में माउंट किलिमंजारो जैसी चुनौतीपूर्ण चोटी का सफल आरोहण करना उनके साहस, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास का परिचायक है। दोनों बच्चों ने अपनी इस उपलब्धि से उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है। उनकी सफलता प्रदेश के अन्य बच्चों…
गैरसैंण। मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट में करीब 20 नाली पैतृक भूमि को कथित तौर पर गलत तरीके से बेचे जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि जमीन की बिक्री से पहले ही तहसील प्रशासन को शिकायत दी गई थी, इसके बावजूद भूमि की रजिस्ट्री कर दी गई। पिछले कई महीनों से परिवार मामले के निस्तारण के लिए तहसील के चक्कर काट रहा है। पीड़ित सुरेंद्र सिंह निवासी सारकोट के अनुसार, उनके पिता ने जमीन की रजिस्ट्री से पहले ही 6 अप्रैल को तहसील गैरसैंण में शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप है कि इसके बावजूद…
मसूरी। देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानी वाले बैंड के पास मंगलवार सुबह एक व्यापारी का शव गहरी खाई में मिलने से सनसनी फैल गई। सड़क से करीब 200 मीटर नीचे नदी के समीप चट्टानों के बीच शव पड़ा था, जबकि सड़क किनारे मृतक की कार खड़ी मिली। कार के अंदर शराब की आधी बोतल मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच विभिन्न पहलुओं से शुरू कर दी है। मृतक की पहचान देहरादून के क्रॉस रोड निवासी करीब 60 वर्षीय अजय कुमार कोहली के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह देहरादून में व्यापारी थे और मंगलवार सुबह करीब सात…