Author: Hindnews Uttarakhand

रुद्रप्रयाग। छेनागाड़ से करीब दो किलोमीटर ऊपर मथ्यागांव के समीप मंगलवार सुबह एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। सूचना मिलते ही DDRF और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकाला। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 8:20 बजे जिला आपदा कंट्रोल रूम को मथ्यागांव के पास वाहन दुर्घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद राहत एवं बचाव टीमों को तत्काल घटनास्थल के लिए…

Read More

*उत्तराखण्ड में 3 अक्टूबर को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन* – मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी – ⁠अनमैप्ड एवं विसंगति वाले 24 लाख नोटिसों की 99 प्रतिशत से अधिक पर सुनवाई देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के बारे में जानकारी दी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि 3 अक्टूबर 2026 कर दी है। पूर्व में जारी कार्यक्रम के अनुसार विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के…

Read More

जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय—MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ, शोधकर्ता एवं विद्यार्थी हाइब्रिड मोड में कर रहे प्रतिभागिता भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान (ICAR-IISWC), देहरादून में जल संसाधनों के वैज्ञानिक एवं टिकाऊ प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला ‘Integrated Water Resources Modeling and Basin Management Using MIKE Hydro Basin’ का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। 7 एवं 8 सितंबर 2026 को आयोजित इस कार्यशाला का आयोजन ICAR-IISWC, स्प्रिंग एंड रिवर रिजुविनेशन अथॉरिटी…

Read More

मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधाः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ किया। योजना के माध्यम से प्रदेश के राजकीय एवं शासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों तथा राज्य विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत पात्र छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि…

Read More

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की यात्रा के दौरान रविवार को गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा हेलीपैड के समीप दर्दनाक हादसा हो गया। पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने से महाराष्ट्र की 60 वर्षीय महिला श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गई। रेस्क्यू टीम ने उन्हें तत्काल गौरीकुंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और पुलिस की टीमों को मौके पर भेजा। टीम ने घायल महिला को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। मृतका की पहचान मंगल अपाराव सिंधे (60) निवासी…

Read More

मसूरी। देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानी वाले बैंड और गलोगीधार के बीच लगातार हो रहे भूस्खलन और सड़क धंसने की घटनाओं को लेकर लोक निर्माण विभाग (PWD) अब वैज्ञानिक जांच कराएगा। विभाग ने पहाड़ के भीतर की स्थिति जानने के लिए विशेषज्ञों की मदद लेने का फैसला किया है। आशंका जताई जा रही है कि पहाड़ के अंदर पानी जमा होने, भूमिगत जलधारा सक्रिय होने या किसी नए जलस्रोत के बनने से मिट्टी कमजोर पड़ रही हो सकती है। PWD के मुख्य अभियंता दयानंद ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर सड़क की स्थिति, मलबे की आवाजाही, धंसाव वाले हिस्सों और जल…

Read More

*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’* *हिमालय परिषद् में मूलभूत सुविधाओं और संसाधनों में वृद्धि के लिए ₹1 करोड़ की धनराशि की घोषणा* *उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा – मुख्यमंत्री* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर हिमालय परिषद् में मूलभूत सुविधाओं और संसाधनों में वृद्धि के…

Read More

देहरादून। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हुए कथित शुद्धिकरण और हवन को लेकर उत्तराखंड की सियासत गरमा गई है। मामले के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास कूच किया और घटना को सामाजिक सौहार्द एवं संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया कि सरकार दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय उनका समर्थन कर रही है। उन्होंने सरकार से संविधान की भावना के अनुरूप कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही…

Read More

उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए युवाओं को मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज प्रदेश के युवाओं के भविष्य निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के माध्यम से राज्य के युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग एवं गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। योजना का उद्देश्य युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए…

Read More

हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा : मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड की विकास यात्रा में गोर्खाली समाज का महत्वपूर्ण योगदान : मुख्यमंत्री महिला सशक्तीकरण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जसवंत सिंह ग्राउंड, गढ़ी कैंट, देहरादून में आयोजित  गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किए जाने की घोषणा की। उन्होंने गोर्खाली समाज की माताओं-बहनों को हरितालिका तीज की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख,…

Read More