अत्याधुनिक रडार से तमक नाले में संभावित स्थानों की हो रही गहन जांच ज्योतिर्मठ तहसील क्षेत्र के ग्राम लोंग सेगड़ी के समीप तमक नाले में अतिवृष्टि के कारण आए तेज पानी एवं मलबे की चपेट में आए हवलदार पंकज की तलाश में जिला प्रशासन के निर्देशन में युद्धस्तर पर रेस्क्यू एवं सर्च अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सीमा सड़क संगठन एवं गढ़वाल राइफल्स सहित विभिन्न रेस्क्यू टीमें मौके पर तैनात हैं और लापता व्यक्ति की तलाश के लिए नाले के आसपास हर संभावित स्थान को बारीकी से खंगाला जा रहा है। घटना में सीमा सड़क संगठन…
Author: Hindnews Uttarakhand
प्रदेश में 01 सितम्बर से 30 अक्टूबर तक खेल महाकुम्भ-2026 के आयोजन की तैयारियां तेज खेल महाकुम्भ-2026 मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी का न्याय पंचायत, विधानसभा, संसदीय क्षेत्र व राज्य स्तर पर होगा आयोजन निदेशक, युवा कल्याण द्वारा जारी की गई विस्तृत कार्ययोजना युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में “खेल महाकुम्भ- 2026- मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी” के अन्तर्गत प्रतियोगिताओं के आयोजन की रूपरेखा निर्धारित की गई है। खेल महाकुम्भ का आयोजन न्याय पंचायत, विधानसभा क्षेत्र, संसदीय क्षेत्र एवं राज्य स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से किया जाएगा। न्याय पंचायत स्तर की स्थानीय जनप्रतिनिधि खेलकूद प्रतियोगिताएं 01 से 10 सितम्बर 2026…
एक श्रमिक अब भी लापता, पानी और मलबा हटाकर युद्धस्तर पर तलाश जारी चमोली, 18 अगस्त। हाट-सियासैंण, मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुए हादसे के बाद लापता श्रमिकों की तलाश के लिए राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। रेस्क्यू टीमों ने अभियान के दौरान एक और श्रमिक को टनल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिसे तत्काल जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेजा गया है। एक श्रमिक के बाहर निकलने के बाद अब एक श्रमिक की तलाश शेष है। लापता श्रमिक तक पहुंचने के लिए रेस्क्यू टीमें टनल के भीतर संभावित स्थानों पर युद्धस्तर पर सघन…
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भी मलबा आने से यातायात ठप, कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित चमोली/पौड़ी। उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते पहाड़ी जिलों में भूस्खलन और सड़कें बाधित होने की घटनाएं बढ़ गई हैं। चमोली जिले में भारी बारिश के बीच पंच केदारों में शामिल कल्पेश्वर मंदिर के ऊपर देर रात बड़ा भूस्खलन हुआ। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर गिरने से मंदिर परिसर प्रभावित हुआ और मलबा अंदर तक पहुंच गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कल्पेश्वर मंदिर के सचिव लक्ष्मण नेगी के अनुसार,…
*अगले 15 दिन दोनों मंडलायुक्त करेंगे फील्ड विजिट, जनपदों में करेंगे कैंप* – मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा – मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, ईआरओ फील्ड विजिट में करेंगे क्रॉस वेरिफिकेशन देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दोनों मंडलायुक्तों को आगामी 15 दिन आवंटित जनपदों में कैम्प करने के आदेश दिए हैं। सभी जनपदों के डीईओ एवं ईआरओ को दावे एवं आपत्तियों के चरण में सुपर चैकिंग / फील्ड विजिट…
IMC खुरपिया के विकास को लेकर मुख्यमंत्री धामी का स्पष्ट विजन—समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सर्वोच्च प्राथमिकता 1,002 एकड़ भूमि NUITL के कब्जे में, परियोजना स्थल पर कोई बाधा नहीं: मुख्यमंत्री 20 मार्च 2026 को EPC अनुबंध, निर्माण कार्य शुरू—24.1 किमी ROW क्लियर कर ठेकेदार को उपलब्ध नागला-किच्छा SH-44 का 10.7 किमी फोरलेन मार्ग और 400/220 केवी विद्युत उपकेंद्र के निर्माण पर विशेष फोकस दिसंबर 2028 तक ट्रंक इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य नई दिल्ली में NICDIT की शीर्ष मॉनिटरिंग बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअल प्रतिभाग किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास से नई दिल्ली में…
*एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने देश-विदेश से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने आए खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अधिकारियों का देवभूमि उत्तराखंड में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के लिए यह गौरव का विषय है कि प्रदेश को एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय आयोजन की…
उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी श्रीलंका के 40 अधिकारियों ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस (एनसीजीजी) के तत्वावधान में आपदा प्रबंधन विषय पर आयोजित क्षमता निर्माण कार्यक्रम के तहत श्रीलंका के 40 सदस्यीय सिविल सेवा अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) पहुंचकर राज्य में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों एवं नवाचारों की जानकारी प्राप्त की। प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से पूर्व चेतावनी व्यवस्था, मौसम आधारित जोखिम प्रबंधन, भूस्खलन न्यूनीकरण, तकनीकी संसाधनों के उपयोग तथा समुदाय की भागीदारी से संचालित आपदा…
शिशु हाथियों के साथ पहुंचे झुंड ने कई वाहनों को बनाया निशाना, वन विभाग की टीम ने जंगल की ओर खदेड़ा पौड़ी गढ़वाल। लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज में सोमवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-534 पर हाथियों के एक बड़े झुंड के अचानक पहुंचने से अफरा-तफरी मच गई। झुंड ने हाईवे से गुजर रहे कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया और एक टेंपो ट्रैवलर को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के कारण करीब ढाई घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब पांच बजे पीडब्ल्यूडी स्टोर के पास…
फोटो खिंचवाते समय फिसला पैर, एसडीआरएफ ने नदी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया; डॉक्टरों ने मृत घोषित किया देहरादून। थाना राजपुर क्षेत्र के सहस्त्रधारा में घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय युवती की नदी के तेज बहाव में बहने से मौत हो गई। युवती नदी किनारे फोटो खिंचवा रही थी, इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव की चपेट में आकर नदी में बह गई। घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवती की तलाश शुरू की। नदी के बहाव के साथ बहकर युवती सहस्त्रधारा के समीप पहुंच…