कनखल पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर की कार्रवाई, आयुध अधिनियम की धारा 30 के तहत मुकदमा हरिद्वार। शादी समारोह में लाइसेंसी पिस्टल से खुलेआम फायरिंग करना दूल्हे को भारी पड़ गया। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कनखल पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। जांच में फायरिंग करने वाले युवक की पहचान योगेश कुमार निवासी टांडा मेहतौली, सुल्तानपुर, थाना लक्सर के रूप में हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लक्सर रोड स्थित…
Author: Hindnews Uttarakhand
टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, हर संभावित स्थान पर बारीकी से खोजबीन पंपों से पानी निकालने, मलबा हटाने और टनल में फंसी मशीनों को बाहर निकालने का कार्य युद्धस्तर पर जारी हर चुनौती को पार कर आगे बढ़ रहा रेस्क्यू अभियान, लापता दो लोगों की तलाश जारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद लापता दो लोगों की तलाश के लिए जिला प्रशासन की ओर से रविवार को रेस्क्यू अभियान को और तेज कर दिया गया है। जिलाधिकारी गौरव कुमार स्वयं चल रहे खोज एवं बचाव अभियान की लगातार मॉनिटरिंग…
रिकॉर्ड सरकारी नौकरियों के बाद युवाओं के लिए कौशल और उद्यमिता पर जोर पुष्कर सिंह धामी सरकार के कार्यकाल में सबसे बड़ा लाभार्थी बना युवा वर्ग स्वतंत्रता दिवस पर की गई सात घोषणाओं में चार सीधे तौर पर युवाओं से जुड़ी साढ़े चार साल के कार्यकाल में रिकॉर्ड 34 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अब युवाओं को कौशल और उद्यमिता के क्षेत्र में नए अवसर उपलब्ध कराने की घोषणा की है। प्रदेश सरकार पहले ही युवाओं के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और देवभूमि उद्यमिता योजना संचालित कर रही है, इस तरह…
हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश परिजनों की सोशल मीडिया पर गुहार का मुख्यमंत्री ने लिया स्वतः संज्ञान सीएम धामी ने फोन पर परिजनों से वार्ता कर दिया हर संभव सहायता का आश्वासन चमोली की नीति घाटी में भारी बारिश के चलते उफान पर आए तमक नाले में लापता हुए BRO के हवलदार पंकज की तलाश को लेकर उनके परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार से मदद की गुहार लगाई थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिजनों की इस गुहार का स्वतः संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने…
बौराड़ी स्टेडियम से निकली विशाल रैली, गणेश चौक पर शुरू हुआ धरना; तीन व्यापार मंडलों ने बाजार बंद कर दिया समर्थन टिहरी। नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर लंबे समय से चल रहा आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। मेडिकल कॉलेज संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर 16 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया गया है। आंदोलन के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग बौराड़ी स्टेडियम में एकत्र हुए और वहां से रैली निकालकर गणेश चौक स्थित धरना स्थल पहुंचे। रैली में स्थानीय लोगों के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों की…
गोपेश्वर-घिंघराण मार्ग पर आवागमन प्रभावित, लगातार बारिश से हालात बिगड़े; ट्रीटमेंट योजना के बावजूद समस्या बरकरार चमोली/देहरादून। गोपेश्वर जिला मुख्यालय को घिंघराण से जोड़ने वाले मोटर मार्ग पर ब्रह्मसैण क्षेत्र में बढ़ते भू-धंसाव ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। सड़क के निचले हिस्से में लगातार जमीन खिसकने से मार्ग की स्थिति खराब होती जा रही है। इसका असर अब सड़क तक दिखाई देने लगा है, जिससे छोटे वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। ब्रह्मसैण क्षेत्र में भू-धंसाव की समस्या पिछले वर्ष से बनी हुई है। सड़क के नीचे जमीन खिसकने के बाद क्षेत्र के स्थायी उपचार…
पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी, रेलवे स्टेशन और बस अड्डे समेत संभावित स्थानों पर तलाश जारी हरिद्वार। ज्वालापुर स्थित एक आश्रय गृह से आठ वर्षीय बच्ची के लापता होने का मामला सामने आया है। बच्ची 15 अगस्त को आश्रय गृह में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान अचानक बाहर निकल गई। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो आश्रय गृह की अधीक्षिका ने ज्वालापुर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए पुलिस से बच्ची की तलाश की मांग की। जानकारी के अनुसार, बच्ची हरियाणा की रहने वाली है और उसे बाल कल्याण समिति, हरिद्वार के आदेश…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जनपद नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पंहुचे, जहॉं हैलीपैड में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक लालकुआं डॉ मोहन सिंह बिष्ट, अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दरमवाल,उत्तराखंड सरकार में विभिन्न दायित्वधारी जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित करें। मुख्यमंत्री ने जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी…
श्रमिकों के हितों को लेकर संवेदनशील सरकार: मंत्री मदन कौशिक आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने श्रमिक प्रतिनिधिमंडल से की बातचीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में राज्य सरकार टीएचडीसी टनल हादसे से प्रभावित श्रमिकों एवं उनके परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। राहत एवं बचाव अभियान के साथ-साथ प्रभावित श्रमिकों एवं उनके परिजनों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री, उत्तराखंड सरकार मदन कौशिक ने शनिवार को हाट-सियासैण, मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में कार्यरत हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी माँ भारती के उपासक, राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर वक्ता, प्रख्यात कवि और लोकतांत्रिक मूल्यों के सजग प्रहरी थे। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा, सुशासन, राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक आदर्शों को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी। उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी ने राजनीति में उच्च आदर्शों और मूल्यों की स्थापना की। उन्होंने देश की…