विधायक काजी निजामुद्दीन समेत कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने एसपी देहात से की मुलाकात, जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन रुड़की। हरिद्वार जिले की मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल से मुलाकात कर SIR प्रक्रिया के दौरान कथित तौर पर फर्जी तरीके से आपत्तियां दर्ज किए जाने की शिकायत की। प्रतिनिधिमंडल में मंगलौर नगर पालिका अध्यक्ष मोहिउद्दीन अंसारी, रुड़की महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि…
Author: Hindnews Uttarakhand
शिकायतकर्ता ने एसडीएम से की जांच और विशेष ऑडिट की मांग, वर्तमान प्रशासक ने आरोपों को बताया साजिश; प्रशासन दस्तावेजों की जांच में जुटा खटीमा। खटीमा में वक्फ संख्या 137 और 138, जामा मस्जिद एवं मदरसा रहमानिया से जुड़ी संपत्तियों के प्रबंधन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। वक्फ संपत्तियों से होने वाली कथित आय, दुकानों के हस्तांतरण और प्रबंधन व्यवस्था को लेकर शिकायत प्रशासन तक पहुंची है। वहीं, वर्तमान प्रशासक ने अपने खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों को साजिश बताते हुए सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। मामले में प्रशासन का कहना है कि दोनों पक्षों के…
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान की स्थिति का जायजा लेने के उपरांत जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचे। यहां उन्होंने रेस्क्यू किए गए घायल श्रमिकों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनसे बातचीत की। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों से उनके स्वास्थ्य एवं उपचार के बारे में जानकारी ली तथा अस्पताल में उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा व्यवस्थाओं के संबंध में चिकित्सकों से…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टीएचडीसी टनल हादसे का किया स्थलीय निरीक्षण, रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने टनल के अंदर जाकर बचाव एवं राहत कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान की प्रगति की जानकारी ली तथा अधिकारियों एवं बचाव दलों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने टनल के अंदर जाकर बचाव…
मलबा और पानी भरने से निर्माणाधीन टीएचडीसी टनल में हुआ हादसा, सीएम धामी के निर्देश पर युद्धस्तर पर चला राहत-बचाव अभियान चमोली। जिले के पीपलकोटी क्षेत्र के मायापुर में निर्माणाधीन टीएचडीसी टनल में गुरुवार शाम मलबा और पानी भरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में सात मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 14 घायल मजदूरों को उपचार के लिए गोपेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया गया। प्रारंभिक कार्रवाई में 16 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, सीआईएसएफ समेत…
पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई, साथी नवाब अंधेरे का फायदा उठाकर फरार देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान प्रेमनगर क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में सहारनपुर का कथित गैंगस्टर रईस पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया। उसके दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं उसका साथी नवाब अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश में आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू…
*मौसम चेतावनी के मद्देनजर सभी जनपद अलर्ट मोड पर* *14 से 17 अगस्त तक भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता के निर्देश* देहरादून। आने वाले दिनों में प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा 13 अगस्त 2026 को जारी मौसम पूर्वानुमान एवं चेतावनी के दृष्टिगत राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) द्वारा सभी जनपदों को पत्र जारी कर आवश्यक सावधानियां एवं तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष रूप से भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली तथा वर्षा के…
*उत्तराखण्ड में लखपति दीदी का आंकड़ा 3 लाख पार* *महिला सशक्तिकरण की दिशा में देवभूमि ने रचा नया इतिहास* *धामी सरकार के भगीरथ प्रयासों से मिली सफलता* *वर्ष 2026-27 में 1.12 लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य* देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में नया इतिहास रचा है। सरकार के भगीरथ प्रयासों से प्रदेश में लखपति दीदियों की संख्या 03 लाख 03 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी है। अब वित्तीय वर्ष 2026-27 में एक लाख 12 हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के लक्ष्य को निर्धारित अवधि से पहले…
धामी सरकार में राज्य संपत्तियों के विकास को रफ्तार, टिहरी हाउस में 28 आवास, नवी मुंबई के वाशी और हल्द्वानी की योजनाओं की समीक्षा सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार के निर्देश, गुणवत्ता से समझौता नहीं, लागत नियंत्रण पर जोर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में प्रदेश की सरकारी संपत्तियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने और सरकारी धन के विवेकपूर्ण उपयोग पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग डॉ. आर. राजेश कुमार के दिशा-निर्देशों में बुधवार को राज्य संपत्ति विभाग से जुड़ी तीन…
उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान है, इसके संरक्षण के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री धामी ने लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों के अंग्रेजी अनुवाद की पुस्तक का किया विमोचन अरुणाचल प्रदेश के अभिनेता ताई तुगुंग को प्रदान किया गया ‘नरेंद्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान-2026’ लोक कलाकारों, साहित्यकारों और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए अनेक योजनाएं संचालित : मुख्यमंत्री प्रदेश में दो ‘साहित्य ग्राम’ विकसित करने की दिशा में तेजी से हो रहा कार्य लोकभाषाओं, लोककलाओं और नई पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता मुख्यमंत्री पुष्कर…