’केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर मुख्यमंत्री को दी बधाई’ केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने उत्तराखंड कोे ‘उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम’ के तहत ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ घोषित किये जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा प्रदेशवासियों शुभकामनाएं दी हैं। ज्ञातव्य है कि उत्तराखंड को यह उपलब्धि 08 जुलाई 2026 को प्राप्त हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजे गये बधाई पत्र में केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि यह महत्वपूर्ण उपलब्धि मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व, प्रशासनिक प्रतिबद्धता तथा प्रदेशवासियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के…
Author: Hindnews Uttarakhand
फार्मासिस्ट की गैरमौजूदगी से लेकर एक्सपायर दवाओं और खराब फ्रिज तक मिलीं कई अनियमितताएं मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर दवाओं की बिक्री और रखरखाव को लेकर स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ी कई गंभीर खामियां सामने आई हैं। ‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’ अभियान के तहत किए गए संयुक्त औचक निरीक्षण में कहीं फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिला, तो कहीं एक्सपायर दवाएं सामान्य दवाओं के साथ रखी हुई पाई गईं। कुछ दुकानों में वैक्सीन के निर्धारित तापमान में रखरखाव और लाइसेंस से संबंधित भी अनियमितताएं मिलीं। जांच में सामने आई कमियों के बाद तीन मेडिकल स्टोरों में दवाओं की खरीद-बिक्री पर तत्काल रोक…
1,000 से अधिक कर्मचारी घाटों और प्रमुख मार्गों पर दिन-रात कर रहे सफाई, 4,500 मीट्रिक टन अतिरिक्त कांवड़ कचरा निकलने का अनुमान हरिद्वार। विश्व प्रसिद्ध कांवड़ मेले के संपन्न होने के बाद अब हरिद्वार को कांवड़ मेले से निकले कचरे से मुक्त करने की चुनौती नगर निगम के सामने है। मेले के दौरान करीब 4.80 करोड़ श्रद्धालुओं की आवाजाही के बीच शहर के घाटों, सड़कों और कांवड़ पटरी पर बड़ी मात्रा में कचरा जमा हुआ। मेला समाप्त होते ही नगर निगम ने विशेष स्वच्छता अभियान शुरू कर दिया है। निगम की टीमें दिन-रात सफाई कार्य में जुटी हैं। सबसे पहले…
सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी 97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की सुरक्षित घर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने फोन पर की दोनों भाइयों से बात, जानी कुशलक्षेम रोजगार का झांसा देकर ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से भेजा गया था रूस परिजनों ने मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हस्तक्षेप और राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों से रूस में करीब 97 दिनों से फंसे पिथौरागढ़ निवासी दो भाई श्री आनंद सिंह कार्की एवं श्री भूपेंद्र सिंह…
मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों का असर रिकॉर्ड समय में तमक नाले पर यातायात सुचारु तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों का असर तमक नाले में मार्ग बहाली के कार्य में स्पष्ट रूप से देखने को मिला है। जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रिकॉर्ड समय में तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार कर दिया है, जिसके बाद इस मार्ग से वाहनों की आवाजाही सुचारु हो गई है। माननीय मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश थे कि जल्द से जल्द…
टीला मोड़ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में सहयोग देने वाले स्वयंसेवकों को मिला सम्मान रिपोर्ट: नरेश तोमर टीला मोड़। कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुचारु आवाजाही सुनिश्चित करने में पुलिस का सहयोग करने वाले कांवड़ मित्रों को थाना टीला मोड़ पुलिस ने सम्मानित किया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रभु दयाल ने स्वयंसेवकों को सम्मानित करते हुए उनके सेवा भाव और जिम्मेदारीपूर्ण सहयोग की सराहना की। हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिल्ली की ओर जाने वाले कांवड़ियों के लिए नहर पटरी से फरुखनगर होते हुए टीला मोड़ क्षेत्र तक विशेष यातायात व्यवस्था बनाई गई…
मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ, युवाओं को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग सीएम पुष्कर सिंह धामी जल्द करेंगे इसकी विधिवत शुरुआत उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026’ अब धरातल पर उतरने जा रही है। योजना को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही अनुमोदन प्रदान कर चुके हैं। योजना का शीघ्र ही मुख्यमंत्री द्वारा विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन एवं अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने…
मुख्यमंत्री से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट मुख्यमंत्री ने संगठनों की समस्याओं एवं मांगों के परीक्षण कर उचित समाधान के दिए निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडलों ने अपने-अपने विभागों एवं संवर्गों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिनिधिमंडलों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरता से सुनते हुए शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को नियमानुसार परीक्षण कर यथोचित कार्यवाही एवं समस्याओं के उचित समाधान के निर्देश दिए। शिक्षा अधिकारी प्रशासनिक संवर्ग…
पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच पहाड़ी नदियों और बरसाती नालों का जलस्तर बढ़ने लगा है। चमोली की नीती घाटी में तमक नाला उफान पर आने और पुल क्षतिग्रस्त होने की घटना के बाद पौड़ी जिला प्रशासन और पुलिस भी सतर्क हो गए हैं। अलकनंदा और गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर तथा तेज बहाव को देखते हुए नदी किनारे बसे क्षेत्रों में विशेष निगरानी बढ़ा दी गई है। श्रीनगर और लक्ष्मणझूला में बढ़ाई गई निगरानी श्रीनगर गढ़वाल और लक्ष्मणझूला क्षेत्र के गंगा घाटों पर पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है। पुलिस टीमें संवेदनशील घाटों और…
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखंड विनय शंकर पांडे के निर्देशानुसार जनपद देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने तथा एनालॉग पनीर एवं अन्य गैर-दुग्ध उत्पादों के नाम पर होने वाली अनियमितताओं एवं मिलावट पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा देहरादून एवं मसूरी रोड स्थित प्रमुख होटल एवं फाइव स्टार प्रतिष्ठानों, जिनमें Taj Hotel, Fairfield, JW Marriott, Hyatt Centric तथा Hyatt Regency सहित अन्य प्रतिष्ठान शामिल हैं, में खाद्य सुरक्षा मानकों की सघन जांच…