तमकनाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का माननीय मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता के निर्देश मुख्यमंत्री धामी ने सचिव आपदा प्रबंधन से ली घटना की जानकारी देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन से घटना की जानकारी ली। माननीय मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निचले क्षेत्रों में आवश्यक एहतियाती कदम उठाने, संवेदनशील क्षेत्रों में लोगों की सुरक्षा…
Author: Hindnews Uttarakhand
मुख्यमंत्री ने नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का किया निरीक्षण भाऊवाला से लौटते समय नंदा की चौकी पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने पर राज्य सरकार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर कराया था पुनर्निर्माण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सहसपुर के भाऊवाला में आयोजित महिला संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम से वापस लौटते समय प्रेमनगर स्थित नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कार्यस्थल पर पहुंचकर पुनर्निर्माण की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा यातायात संचालन की स्थिति का जायजा लिया और…
मुख्यमंत्री धामी ने मातृशक्ति से किया सीधा संवाद, महिला सशक्तिकरण को बताया विकास का आधार तीज उत्सव पर महिलाओं को सम्मान, मुख्यमंत्री बोले-उत्तराखंड की असली शक्ति हमारी मातृशक्ति उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का मुख्यमंत्री ने किया अभिनंदन, आत्मनिर्भर उत्तराखंड का लिया संकल्प महिला संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सुनी महिलाओं की अपेक्षाएं और सुझाव ‘सशक्त नारी-समृद्ध उत्तराखंड’ के विजन को साकार करने के लिए सरकार प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री महिलाओं को निर्णय लेने वाली शक्ति और नेतृत्वकर्ता बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासः मुख्यमंत्री स्वयं सहायता समूहों, स्वरोजगार और कौशल विकास से बदल रही उत्तराखंड की महिलाओं की तस्वीर मुख्यमंत्री पुष्कर…
मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक 15 अक्टूबर तक किसी भी स्थिति में प्रदेश की सभी सड़कों को किया जाए गड्ढामुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर मानसून की स्थिति, चारधाम यात्रा, कांवड़ यात्रा, आपदा प्रबन्धन, जन-जन के द्वार कार्यक्रम, सत्यापन अभियान, गड्ढा मुक्त सड़के जैसे विभिन्न विषयों पर दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून के दृष्टिगत सतर्कता बढ़ाते हुए आपदा प्रबंधन तंत्र को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखा जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने फोन…
*सरकारी नीतियों में शामिल किए जाएंगे छात्र – छात्राओं के सुझाव – सीएम पुष्कर सिंह धामी* *मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी* *सीएम धामी बोले – आज के विद्यार्थी ही भविष्य में उत्तराखंड और देश का नेतृत्व करेंगे* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन, में आयोजित मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने “मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन” पोर्टल का भी शुभारंभ किया। इसी के साथ विद्यालयी छात्र छात्राओं के बीच होने वाली “मेरे सपनों का उत्तराखण्ड: एक विकसित राज्य हेतु मेरा दृष्टिकोण”…
देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को नई धार देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने प्रदेश कार्यसमिति की नई सूची जारी करते हुए कुल 178 नेताओं को अलग-अलग श्रेणियों में जिम्मेदारी सौंपी है। इसे चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने और प्रदेशभर में पार्टी के नेताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। भाजपा की ओर से जारी सूची में नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और स्थाई आमंत्रित सदस्य की तीन श्रेणियों में शामिल किया…
उत्तरकाशी/टिहरी। उत्तराखंड में मानसून की बारिश के बीच सोमवार देर रात भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तरकाशी में भूकंप की तीव्रता 4.2 दर्ज की गई, जबकि टिहरी में 2.0 तीव्रता का हल्का झटका महसूस हुआ। दोनों जिलों में फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। उत्तरकाशी में रात 1:21 बजे आया तेज झटका राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तरकाशी में सोमवार देर रात करीब 1:21 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र जमीन के करीब 10 किलोमीटर…
हरिद्वार। कांवड़ मेले के दौरान रविवार को हरिद्वार में अलग-अलग स्थानों पर कांवड़ियों की दो बाइकों में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। पहली घटना हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर पतंजलि योगपीठ के पास हुई, जबकि दूसरी घटना शंकराचार्य चौक पर सामने आई। दोनों ही घटनाओं में पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हाईवे पर धू-धूकर जली बाइक पहली घटना पतंजलि योगपीठ के पास हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर हुई। बताया जा रहा है कि कांवड़ियों की बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज…
चमोली। बदरीनाथ धाम में यात्रा एवं यातायात व्यवस्था के दौरान पुलिस और सेना के बीच विवाद का मामला सामने आया है। यातायात व्यवस्था को लेकर ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड जवान और सेना के मेजर के बीच कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया। पुलिस का आरोप है कि विवाद के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की स्थिति बनी। मामले में बदरीनाथ थाना पुलिस ने आर्मी मेजर समेत 15 सेना के जवानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यातायात व्यवस्था को लेकर शुरू हुआ विवाद चमोली पुलिस के अनुसार, 8 अगस्त को बदरीनाथ धाम में…
विकासनगर। जौनसार-बावर क्षेत्र में मानसून के दौरान अमलावा नदी का बढ़ता जलस्तर ग्रामीणों के लिए गंभीर खतरा बन गया है। नराया समेत आसपास के गांवों के लोगों को बरसात में उफनती अमलावा नदी पार कर अपने खेतों और पशुशालाओं तक पहुंचना पड़ रहा है। वर्ष 2013 की आपदा में नदी पर बना पुल ध्वस्त होने के बाद आज तक उसका पुनर्निर्माण नहीं हो सका है, जिससे ग्रामीणों की परेशानी हर बरसात में बढ़ जाती है। पुल नहीं होने से जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण ग्रामीणों के अनुसार, अमलावा नदी पर पहले करीब एक दर्जन पुल और…