Author: Hindnews Uttarakhand

गाजियाबाद। रिपोट: नरेश तोमर गाजियाबाद के कोयल एन्क्लेव स्थित ऑक्सिरिच न्यू दिल्ली एक्सटेंशन में अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) की नई कार्यकारिणी के गठन की घोषणा कर दी गई है। निर्वाचन समिति द्वारा 27 जुलाई 2026 को जारी चुनाव संबंधी अधिसूचना के बाद नई टीम का चयन किया गया। घोषित परिणामों के अनुसार समीर कुमार वत्स को अध्यक्ष, बी. के. सिंह को उपाध्यक्ष, नरेन्द्र लाल को सचिव, विशाल पंवार को संयुक्त सचिव तथा महेश कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा डॉ. पूजा साहनी, नितिन गिरी, मेघपाल और वरुण रंजन को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।…

Read More

देहरादून। डोईवाला क्षेत्र में नवविवाहिता एवं सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के मामले में देहरादून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतका के पति और ननद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शनिवार को हर्रावाला स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर पहले ही विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया था। पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को सृष्टि कंडारी की मां सीमा कंडारी, निवासी श्रीकोट (श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल) ने कोतवाली डोईवाला में तहरीर देकर आरोप लगाया…

Read More

मसूरी। मसूरी के लक्ष्मणपुरी क्षेत्र में शनिवार को नगर पालिका की भूमि पर बने एक धार्मिक ढांचे को हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आए और राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई को पक्षपातपूर्ण बताया। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया कि संबंधित भूमि नगर पालिका परिषद की है तथा सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद ही अतिक्रमण हटाया गया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीआरएफ बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक दिवसीय गदरपुर-रुद्रपुर भ्रमण कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) बटालियन, गदरपुर का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने एनडीआरएफ के अधिकारियों एवं जवानों से संवाद कर उनकी कार्यप्रणाली, आपदा प्रबंधन की तैयारियों तथा राहत एवं बचाव कार्यों से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील राज्य है। ऐसे में एनडीआरएफ जैसी संस्थाओं की भूमिका जनजीवन की सुरक्षा और…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण, पार्किंग एवं आधारभूत विकास परियोजनाओं की दी सौगात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जनपद भ्रमण के दौरान रुद्रपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर ₹40 लाख की लागत से स्थापित 9 फीट ऊँची कांस्य प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर अमर शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और सर्वाेच्च बलिदान को नमन किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह का जीवन देशभक्ति, आत्मसम्मान और…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर में ₹2,830.07 लाख की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर बस स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ₹2,830.07 लाख लागत की 08 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने फीता काटकर नवनिर्मित गदरपुर बस स्टेशन का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर क्षेत्र को विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात देते हुए ₹694.06 लाख लागत की पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं का लोकार्पण तथा ₹2,136.01 लाख लागत की नई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने ₹275.70 लाख की…

Read More

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सुनीं जन समस्याएं जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश चारधाम यात्रा के सफल संचालन और बुग्यालों से जुड़े स्थानीय हितों के लिए जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के साथ ही गढ़वाल आयुक्त एवं आईजी गढ़वाल को भी…

Read More

मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस कर्मियों के कल्याण हेतु नई टिहरी में हुई निःशुल्क भूमि आवंटित राज्य सरकार पुलिस कर्मियों के कल्याण और उनके लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने जनपद टिहरी गढ़वाल के अंतर्गत पुलिस विभाग को आवंटित आवासीय भवन संख्या-12, सी-ब्लॉक टाइप-3 के समीप स्थित 90 वर्गमीटर रिक्त भूमि को पुलिस विभाग के कल्याणार्थ निःशुल्क आवंटित किए जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम द्वारा जिलाधिकारी एवं पुनर्वास निदेशक, टिहरी बांध…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दूसरे चरण को देखते हुए कांग्रेस ने देहरादून जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रस्तावित परिवर्तन संकल्प यात्रा फिलहाल स्थगित कर दी है। पार्टी ने बताया कि अब यात्रा की नई तिथियों की घोषणा 10 अगस्त के बाद की जाएगी। कांग्रेस की ओर से 2 अगस्त से देहरादून की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में परिवर्तन संकल्प यात्रा शुरू की जानी थी, लेकिन वर्तमान में चल रहे मतदाता सत्यापन अभियान को प्राथमिकता देते हुए कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम…

Read More

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जनपद के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान से अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सोलंकी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने के बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए…

Read More